Ooo: इस हीरोइन के बेडरूम में मिले सलमान खान....लेकिन बस सही बात समझ लो!
आप के बेडरूम में ज़्यादातर कौन सी चीज़ें होती हैं? वो जिनसे आप बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं। तो सोचिए सोनाक्षी सिन्हा के बेडरूम में कौन हो सकता है?
सबको लगा कि बंटी सचदेव, जो गपशप गली के अनुसार, सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड हैं, कम से कम बेडरूम में जगह पाएंगे। लेकिन जगह मिली सलमान खान को।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेडरूम में एक दीवार सजाई है, जिसपर उनके सबसे प्यारे लोगों की तस्वीर है। इनमें उनका दोस्त और परिवार है।
इस दीवार पर बॉलीवुड में से केवल एक इंसान है और वो इंसान हैं सलमान खान। इस तस्वीर में सलमान सोनाक्षी को झप्पी दे रहे हैं।
वहीं जिन्हें नहीं पता, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के ही परिवार का हिस्सा हैं। दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड तथाकथित वाले, बंटी सचदेव, सीमा सचदेव के भाई हैं। सीमा सचदेव, सोहेल खान की पत्नी हैं।
बहरहाल, ये तो तय ही हो गया है कि सोनाक्षी पक्की वाली सलमान फैन हैं। वैसे सलमान की तस्वीर के अलावा, सोनाक्षी और हर सलमान फैन के पास, ये चीज़ें ज़रूर होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











