2018 का सबसे धमाकेदार क्लैश: भिड़ेंगे दो सुपरस्टार्स, BOX OFFICE पर 200 करोड़ की तबाही

2018 का सबसे दिलचस्प क्लैश अनाउंस होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर पहली बार, दो यंग सितारे भिड़ेंगे और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही लाएंगे।

खबर है कि कंगना रनौत की मणिकर्णिका, समय से पीछे चल रही है और ऐसे में मुश्किल है कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो पाएगी। कुल मिलाकर माना जा रहा है कि ये फिल्म वरूण धवन की सुई धागा से क्लैश करेगी।

it-s-kangana-ranaut-s-manikarnika-vs-varun-dhawan-anushka-sharma-s-sui-dhaaga

गौरतलब है कि पहले मणिकर्णिका, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से क्लैश करने वाली थी। लेकिन फिल्म का काफी वीएफएक्स का काम बचा है और इसलिए, उम्मीद की जा रही है कि रिलीज़ डेट आगे बढ़ते बढ़ते ये वरूण - अनुष्का की सुई धागा से 28 सिंतबर को क्लैश करेगी।

अब दिक्कत ये है कि इन दोनों ही फिल्मों में 100 करोड़ क्लब को छूने की ताकत है। कंगना पर लोगों को भरोसा रहता है और वरूण का स्टारडम अलग ही लेवेल पर चल रहा है।

और धमाकेदार ये होगा अगर इन दोनों ही फिल्मों ने अपना ये 100 करोड़ का टार्गेट पूरा कर लिया। यानि कि दो 100 करोड़ी फिल्मों, एक साथ, क्लैश के बावजूद जो कि काफी दिलचस्प होगा क्योंकि दो यंग स्टार्स बॉलीवुड पर भिड़ें भी और सफल भी हो जाएं ऐसा अभी तक किसी ने नहीं देखा।

इसलिए हर लिहाज़ से ये क्लैश काफी दिलचस्प होने वाला है। वैसे आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X