किसिंग सीन जरूरी था : अनुष्का शर्मा

एक सूत्र के अनुसार अनुष्का और शाहिद के बीच चुंबन दृश्य को निर्देशक परमीत सेठी ने खारिज कर दिया। सेट पर रीटेक की तैयारी चल रही थी कि अनुष्का और शाहिद गायब हो गए। प्रोडक्शन से जुडे लोग उन्हें लगातार कॉल करते रहे, लेकिन प्रयास फिजूल रहे। बात जब परमीत सेठी तक पहुंची तो उन्होंने भी फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
देखें : सैफ-करीना बने पाकिस्तानी
लगभग दो घंटे बाद दोनों सेट पर आए। गायब रहने की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि वे एक किताब खरीदने चले गए थे। खैर, इसके बाद चुंबन दृश्य को फिर से शूट करने की तैयारी शुरू हुई। ताज्जुब की बात यह रही कि कुछ देर पहले तक जिस दृश्य को करने में दोनों को पसीने छूट रहे थे, वह एक ही बार में ओके हो गया। इसके बाद ही मजाक शुरू हो गया कि यह सारा कमाल उस किताब का है, जिसे लेने के लिए दोनों सेट से गायब हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications