सलमान ने परिणीति चोपड़ा को पसंद किया
फिल्म इश्कजादे से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन कपूर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को अपना सबकुछ मानते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के इस इश्कजादे ने अपनी नई फिल्म का ट्रेलर सल्लू को दिखाया। सलमान को इस फिल्म का ट्रेलर पसंद आया लेकिन उससे ज्यादा पसंद उन्हें इस फिल्म की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आ गई।
अर्जुन कपूर सलमान खान को ही अपना गुरू मानते हैं। सलमान ही हैं जिन्होंने पहले उनके अंदर छुपे एक्टर को पहचाना और एक्टिंग करने की सलाह दी। क्योंकि अर्जुन तो फिल्म निर्देशन की तरफ मुड़ गए थे। उनके गुरू सलमान को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया ये अर्जुन के लिए बहुत बड़ी बात है।
अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अर्जुन कपूर कहते हैं कि सलमान को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया। लेकिन 'इशकजादे' में उन्होंने परिणीति चोपड़ा को काफी पसंद किया।
बकौल अर्जुन सलमान जब तक किसी को पसंद नहीं करते तब तक उनसे या उनके बारे में कोई बात नहीं करते। सलमान परिणीति से बहुत ज्यादा इंप्रेस्ड हुए और उन्होंने उनकी खूब प्रशंसा की। वैसे अभी तो सलमान ने केवल फिल्म का ट्रेलर ही देखा है। जब वह पूरी फिल्म देखेंगे तो परिणीति के बारे में क्या कहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications