तगड़ा Rumor: अब सलमान की फिल्म करनी है तो नाम तो बदलना पड़ेगा, तो बदल डाला

शुद्धि तो सबको याद होगी? फिल्म बिना बने ही इतनी फेमस हो गई कि कोई भूल ही नहीं सकता। फिल्म के बारे में आखिरी खबर ये थी कि सलमान खान ने फिल्म छोड़ दी और वरूण धवन फिल्म कर रहे हैं।

इसके बाद ये खबरें भी उड़ उड़ कर खत्म हो गई। अब हाल ही में करण जौहर ने शशांक खेतान और वरूण धवन के साथ एक नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट किया है। नाम है रणभूमि।

is-varun-dhawan-s-rannbhoomi-revamped-version-shuddhi

सूत्रों की मानें तो रणभूमि शुद्धि ही है, लेकिन बदली हुई। थोड़ी सी कहानी में बदलाव करने के बाद, फिल्म को नए कलेवर में उसी कहानी के साथ पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि करण जौहर की शुद्धि जिस दिन से एलान की गई है उस दिन से चर्चा है। कभी फिल्म बनती है तो कभी नहीं बनती है। खबरें यहां तक थीं कि श्रेया घोषाल ने फिल्म के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया है।

खैर, अब देखना है कि रणभूमि ही शुद्धि वाली खबरें वाकई में सच निकलती है या फिर दर्शकों को सच में कोई शुद्धि देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X