Ooo: इस हॉट हीरोइन ने की इतनी ज़बर्दस्ती...टॉयलेट भाग गए सुपरस्टार!
उर्वशी रौतेला कई बार खबरों में रह चुकी हैं लेकिन खबरें कभी भी अच्छी नहीं रहती हैं। इस बार खबर है कि वो बिन बुलाई मेहमान बन जाती हैं!
उर्वशी रौतेला याद हैं? सनी देओल की सिंह साहब द ग्रेट वाली हीरोइन। जिनके बारे में खबर थी कि सलमान खान उन्हें सुलतान में लेने के लिए परेशान हैं। फिर बाद में वो ग्रेट ग्रैंड मस्ती में दिखी थीं।
वही उर्वशी रौतेला जिनके बारे में खबर थी कि वो सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर के साथ कुछ ज़्यादा ही करीब हो रही थीं, एक रोल के लिए! वही उर्वशी रौतेला एक बार फिर से खबरों में हैं।

इस बार कारण है उर्वशी की तस्वीरें। स्पॉटबॉय.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में एक इंसान जो हर तस्वीर का हिस्सा था वो थीं मिस रौतेला।
वो अलग बात है कि कोई नहीं समझ पा रहा था कि उन्हें इनवाइट किसने किया। लेकिन हर कोई उनसे परेशान था। ठीक वैसे ही जैसे कि पिछले साल ऋतिक रोशन की पार्टी में सब अमीषा पटेल की इन हरकतों से परेशान थे।
बहरहाल, उर्वशी से जुड़े एक इंसान का कहना है कि वो मनीष के काफी करीब हैं इसलिए वो पार्टी का हिस्सा थीं। लेकिन यहां बात एक और पार्टी की करते हैं। उर्वशी ने वहां अर्जुन रामपाल को देखा और फोटो खींचने के पीछे पड़ गईं। अर्जुन ने फोटो दी।
पर फिर उर्वशी अर्जुन के पीछे ही पड़ गईं। सेल्फी पर सेल्फी। इतनी सेल्फी कि अर्जुन रामपाल को उनसे पीछा छुड़ाने के लिए वॉशरूम में छिपना पड़ा। इतना ही नहीं, इसी पार्टी में ये सेम हरकत उन्होंने जैकलीन के साथ भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications