2018 की धमाकेदार सीक्वल, एलान करने के बाद, फिल्म से क्यों रिप्लेस हुए सुपरस्टार
Recommended Video

इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है टाईगर श्रॉफ स्टारर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2। सबसे दिलचस्प ये है कि जब ये फिल्म अनाउंस हुई थी तब इस फिल्म में इशान खट्टर थे। उस दौरान वो धड़क में भी काम कर रहे थे। लेकिन फिर करण जौहर ने साफ अनाउंस किया कि टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर के हीरो हैं और इशान धड़क के।
लेकिन अगर गपशप गली की मानें तो स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 में इशान और टाईगर दोनों की जगह थी लेकिन रातों रात इसे बदल दिया गया और कारण था इशान खट्टर का बहुत ही गंदा वाला ब्रेकअप, फिल्म की हीरोइन तारा सुतारिया के साथ। उस दौरान दोनों डेट कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच काफी अनबन के बाद ब्रेकअप हुआ।

अब करण जौहर नहीं चाहते थे कि इसका ज़रा भी असर उनकी फिल्म पर पड़े। इसलिए उन्होंने इन दोनों को दूर और अलग रखना ही बेहतर समझा। इसलिए इशान धड़क से बाहर हो गए। फिर उनके जान्हवी से करीबी के चर्चे चलने लगे जो कि केवल फिल्म के लिए इस्तेमाल की गई प्रमोशनल स्ट्रैटेजी थी।
वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की हीरोइन तारा सुतारिया फिलहाल मशहूर एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। रोहन, सैफ अली खान स्टारर निखिल आडवाणी की फिल्म बाज़ार में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications