POSTER: सलमान खान के 'सुल्तान' का पहला पोस्टर.. एक 'अजीब सी' तस्वीर!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। खासकर इसीलिए भी क्योंकि इस साल सलमान खान की सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हो रही है। लिहाजा, फैंस का उत्साहित होना तो बनता है।
बता दें, इसी उत्साह का नतीजा है कि महीनों पहले से ही सुल्तान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। फैंस सलमान खान को इस अवतार में देखने के लिए क्रेजी हैं। यहां तक कि ट्विटर पर फैंस सलमान खान की पुरानी फिल्मों की लिंक भी शेयर कर रहे हैं और कुछ ने तो सुल्तान की नकली पोस्टर भी बना ली है।
CLASH: सलमान खान vs शाहरूख खान.. जंग की हो गई शुरूआत!
शायद यह नया पोस्टर भी उन्हीं फैंस में से किसी एक की क्रिएटिविटी है। लेकिन खास बात यह है कि इस तस्वीर को अतुल अग्निहोत्री ने भी शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान दिख रहे हैं.. और साथ ही सुल्तान की रिलीज डेट.. यानि की ईद 2016 लिखा है।
खैर, यह सलमान खान की किसी पुरानी तस्वीर को फोटोशॉप कर सुल्तान का पोस्टर बनाया गया है। लेकिन फैंस की इन हरकतों से साफ है कि लोग सुल्तान के लिए किस कदर क्रेजी हैं। उम्मीद है सलमान खान तक यह तस्वीर पहुंच जाए।
यहां जानें सुल्तान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications


