#CastAlert: इस ब्लॉकबस्टर में केवल बेल्ट हिलाएंगे सलमान खान...असली काम ये करेंगे!

जब से खबर थी कि सलमान खान रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म में नज़र आने वाले हैं तब से सबको यही जानना था कि सलमान खान का डांस फिल्म में क्या काम। फिर खबर आई कि फिल्म के लिए सलमान खान डांस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इसके बाद भी लोगों को विश्वास नहीं हुआ। सलमान खान और डांस? गुस्से में रेमो ने कहा कि लोगों को लगता है कि सलमान खान बेल्ट हिला देता है और फिल्म हिट हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं होता है।

is-this-the-final-cast-salman-khan-s-remo-dsouza-dance-film

रेमो ने ये भी बताया कि फिल्म के लिए सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अब इस डांस फिल्म की कास्ट सुनिए ज़रा। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में रेमो के दो बेस्ट डांसर - धर्मेश येलांडे और राघव जुयाल भी होंगे।

यानि कि फिल्म में डांस का सारा काम किससे मैनेज करवाना है ये रेमो ने तय कर ही लिया है। वहीं हीरोइन के लिए जैकलीन और डेज़ी शाह को फाइनल माना जा रहा है। यानि कि दो और बेहतरीन डांसर।

ऐसे में अगर सलमान खान का डांस उन्नीस बीस रह भी गया तो किसी का घ्यान नहीं जाएगा ये तय है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ एक फिल्म धर्मेश और राघव के करियर में चार चांद लगा देगी।

दूसरी तरफ डेज़ी शाह को भी एक और सलमान फिल्म मिल जाएगी तो उनका करियर थोड़ा तो आगे बढ़ ही जाएगा। देखिए जाने अनजाने सलमान खान कितने लोगों का करियर संवार चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X