'टाईगर जिंदा है'.. इस शानदार LOOK में दिखेंगे सलमान खान!
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान नए लुक में नजर आए। माना जा रहा है कि यह लुक सलमान ने फिल्म टाईगर जिंदा है के लिए अपनाया है।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान काफी अलग लुक में नजर आए। जहां फिल्म 'ट्यूबलाइट' के लिए सुपरस्टार क्लीन शेव का लुक अपनाते दिखे थे, वहीं अब सलमान हल्की दाढ़ी में दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में सलमान इस अंदाज में नजर आएंगे।
[100 करोड़ क्लब.. टॉप 5 सुपरस्टार्स.. सलमान, शाहरूख, अक्षय.. और.. ]
बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म टाईगर जिंदा है कि शूटिंग 4 मार्च से शुरु हो जाएगी। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है यह लुक उसी फिल्म के लिए है। खैर, यदि यह सच साबित हुआ तो फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो जाएंगे। क्योंकि सलमान यहां शानदार दिख रहे हैं।

बहरहाल, यह पहली बार नहीं जब सलमान खान किसी फिल्म के लिए अपने लुक में इतना बदलाव ला रहे हैं। बल्कि इससे पहले सुल्तान में भी सलमान का बिल्कुल अलग अवतार देखा गया था। बढ़े वजन में सलमान एकदम फिट बैठे। वहीं, तेरे नाम हो या दबंग .. सलमान का लुक हर फिल्म के साथ पॉपुलर हो जाता है।
यहां देंखे फिल्मों में सलमान खान अलग अलग लुक-


Click it and Unblock the Notifications