सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग शुरू होते ही ये रहा फिल्म का पहला सीन - चुलबुल पांडे की धाकड़ एंट्री
सलमान खान दिसंबर 2019 में दबंग 3 के साथ धमाका करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के माहेश्वर में शुरू हो चुकी है और नर्मदा घाट के किनारे पहले फिल्म का टाईटल ट्रैक शूट किया जा रहा है। अब सलमान ने फिल्म की शूटिंग से एक तस्वीर शेयर की है जो फिल्म का ही एक सीन है।
और जिस हिसाब से ये तस्वीर है फैन्स का ऐसै भी मानना है कि ये फिल्म में सलमान खान का एंट्री सीन हो सकता है। दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और इस बार की कहानी चुलबुल पांडे को फिर से एक नए शहर में ले आई है। फिल्म के टाईटल ट्रैक को नर्मदा के घाट पर करीब 500 बैकग्राउंड डांसर के साथ शूट किया जा रहा है।

फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए काफी खोजबीन के बाद प्रभुदेवा को लाया गया है और प्रभुदेवा का कहना था कि वो सलमान खान को कैसे मना कर सकते थे। अब जब डायरेक्टर ही प्रभुदेवा हों तो शानदार टाइटल ट्रैक की उम्मीदें बढ़ना स्वाभाविक सी बात है।
जहां अली अब्बास ज़फर की भारत ईद पर धमाका करेगी वहीं दबंग 3 क्रिसमस पर। हालांकि क्रिसमस पर फिल्म रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र या फिर संजय दत्त, कृति सैनन, अर्जुन कपूर स्टारर आशुतोष गोवारिकर की पानीपत के साथ क्लैश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications