VIRAL PIC: सलमान खान की भारत का एंट्री सीन, इतना तूफानी है कि मज़ा ही आ जाएगा
सलमान खान, ईद 2019 में अली अब्बास ज़फर की भारत के साथ धमाका करने का प्लान कर रहे हैं ये तो सबको पता है। फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है और अब फिल्म की शूटिंग से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे फैन्स सलमान खान का एंट्री सीन बता रहे हैं। इस सीन में सलमान खान भयंकर तूफान में शूटिंग कर रहे हैं।
अब वैसे फैन्स के कयास सही भी हो सकते हैं क्योंकि आज तक सलमान खान की एंट्री हमेशा फिल्मी हीरो की तरह ही होती है। अचानक से वो कहीं से आते हैं लेकिन उसके दस मिनट पहले तक उनके आने का माहौल बनता है। तो हो सकता है कि भारत में भी सलमान खान एकदम तूफान के बीच से निकलें। ये तस्वीर किसी फैन ने ट्वीट की है और उसके बाद से ये तस्वीर वायरल हो रही है।

भारत एक पीरियड फिल्म है जो भारत - पाकिस्तान के विभाजन से शुरू होकर इस दौर तक की कहानी बताती है। फिल्म एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। उस फिल्म में विभाजन के दौरान एक बाप बेटे के मिलने बिछड़ने की कहानी थी। भारत में हिंदी दर्शकों के हिसाब से इस कहानी को ट्विस्ट किया गया है।
[भारत से अली अब्बास ज़फर ने शेयर किया पहला डायलॉग लेकिन कुछ समझ नहीं आया!]
फिल्म में जैकी श्रॉफ, सलमान खान के पिता के रोल में दिखाई देंगे। सलमान खान दिशा पटानी और कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में नोरा फतेही, तबू और सुनील ग्रोवर के अहम किरदार हैं।
तो बस अब अगली ईद का इंतज़ार करिए। देखना है कि सलमान खान कितने रिकॉर्ड्स तोड़ते हैं और कितने नए रिकॉर्ड्स बनाते हैं , अली अब्बास ज़फर की भारत के साथ।
वैसे आपको याद दिलाते हैं सलमान के बेस्ट एंट्री सीन -


Click it and Unblock the Notifications












