सलमान खान की ईद 2019 के बाद OUT और रणवीर सिंह IN, ये रही FIRST PIC!
आजकल रणवीर सिंह का टाइम चल रहा है ये तो काफी पहले ही तय हो चुका है। पद्मावत के बाद हर बड़ी फिल्म और हर बड़े सुपरस्टार को वो रिप्लेस कर सकते हैं। ऐसी खबरें आती रहती हैं। अब ताज़ा ये था कि अली अब्बास ज़फर, सलमान खान के साथ भारत पूरी करने के बाद, अगली फिल्म रणवीर सिंह के साथ करने का मन बना चुके हैं।
कल से रणवीर सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही थी और माना जा रहा था कि हो सकता है कि अली अब्बास ज़फर के अगले साइंस फिक्शन प्रोजेक्ट के लिए ये रणवीर सिंह की तस्वीर हो। यानि कि उनका लुक टेस्ट जो लीक हो चुका है। फैन्स इस बात से काफी खुश थे।

लेकिन अब इस तस्वीर का सच सबके सामने आ चुका है। दरअसल, रणवीर सिंह, करिश्मा तन्ना के साथ कोई एड शूट कर रहे थे और ये उसी की तस्वीर थी क्योंकि रणवीर और करिश्मा तन्ना की एक तस्वीर उसी सुपरहीरो सूट में वायरल हुई। अब देखना है कि दोनों साथ में शूट क्या कर रहे थे।
वैसे करिश्मा तन्ना ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ संजू में रोमांस किया है और दोनों का एक मादक ट्रैक मुझे चांद पर ले चलो काफी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। अब देखना है कि करिश्मा के हाथ इसके बाद बॉलीवुड में कुछ लगता है या नहीं।
बात करें रणवीर सिंह की तो वो इस समय काफी बिज़ी चल रहे हैं। फिलहाल वो रोहित शेट्टी के साथ सिंबा और ज़ोया अख्तर के साथ गली बॉयज़ शूट कर रहे हैं। इसके बाद वो कबीर खान की 83 शूट करेंगे। इसके अलावा माना जा रहा है कि उनके पास करण जौहर, संजय लीला भंसाली और यशराज फिल्म्स के ऑफर हैं।
[धूम 4 में होगा कड़क फैसला - सलमान vs रणवीर, एक होगा IN और एक OUT!]
जानिए इस समय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की झोली में हैं कौन कौन से प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications

