#SorrySalman: अगर ये लीक कहानी सुलतान की है तो बहुत बोरिंग!
सलमान खान की सुलतान को लेकर आए दिन अफवाहें उड़ना कोई नई बात नहीं है लेकिन अगर ताज़ा अफवाह सच है तो माफ करिएगा सलमान साहब लेकिन फिर सुलतान काफी बोरिंग है।
दरअसल, सलमान ने हमेशा कोशिश की है कि सुलतान से जुड़ी कोई भी बात लीक ना हो, लेकिन पता नहीं कैसे कुछ ना कुछ लीक हो ही जाता है। और इस बार तो लीक हो चुका है सलमान का प्लॉट।
[MUST READ: अगर करीना कपूर तंदूरी मुर्गी हैं तो बस सलमान खान नहीं चखेंगे!]
सलमान खान मुज़फ्फरनगर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जहां कुछ सीन एक सरकारी दफ्तर में भी फिल्माए गए। अब लीक खबर के अनुसार यही है सुलतान की कहानी।
फिल्म में सलमान खान बने हैं एक भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी जो दफ्तर में बैठकर ऊपरी कमाई पर ज़िंदगी बिता रहा होता है। लेकिन फिर उसके जीवन में होता है कुछ ऐसा कि उसे देश की कीमत समझ आती है और वो पहलवान बनकर देश के लिए खेलने लगता है।
[LEAKED:धूम 4 कास्ट - ऋतिक - परिणीति,सलमान ---- और]
वैसे अगर ये वाकई सुलतान की कहानी है तो हमें पता है कि आप काफी निराश हो चुके हैं। जानिए और किन फिल्मों को होना पड़ा लीक का शिकार -


Click it and Unblock the Notifications