शाहरूख की फिल्म ज़ीरो से अनुष्का शर्मा का शानदार #FirstLook!
हाल ही में अनुष्का शर्मा की तस्वीर वायरल हुई है और ये तस्वीर है बड़ी शानदार। दरअसल, इस तस्वीर में अनुष्का एक बूढ़ी महिला के किरदार में दिख रही हैं। अब दिक्कत ये है कि ये लुक किसलिए है ये किसी को नहीं पता।
जहां आधी जनता का मानना है कि ये अनुष्का का कोई नया एड शूट है वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये शाहरूख की फिल्म ज़ीरो का कोई सीन हो सकता है।

जो भी है अनुष्का के इस लुक को विराट कोहली ने भी पास कर दिया है। इस तस्वीर को देखकर विराट ने कहा कि अनुष्का हर दम चौंका देती हैं। वाकई इस तस्वीर में अनुष्का को पहचानना काफी मुश्किल है।
ज़ीरो की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है औ आए दिन फिल्म के सेट से कोई ना कोई तस्वीर बाहर आ ही जाती है। हाल ही में कैटरीना की एक नई तस्वीर सामने आई थी।
कैटरीना बिल्कुल दुलहन के लिबास में शूटिंग कर रही थी। लेकिन उनकी शादी किससे हो रही थी पता नहीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, फिल्म के सेट से एक शादी के सेट की तस्वीर लीक हुई थी।
अब अनुष्का की ये तस्वीर ज़ीरो से है या नहीं पता नहीं लेकिन उनका ये लुक जिस भी वजह से है, वो शानदार है। हम तो उम्मीद करते हैं कि हर बार की तरह वो इस बार वो धमाकेदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। वैसे बॉलीवुड में और भी कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें आप प्रोस्थेटिक्स की बदौलत पहचान ही नहीं पाएंगे-


Click it and Unblock the Notifications

