इधर बाहुबली 2, सलमान खान का धमाका.. उधर अजय देवगन की फिल्म डिब्बाबंद!
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली अजय देवगन- सूरज पंचोली की फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबर आ रही है।
बाहुबली 2, दंगल और ट्यूबलाइट की धूम में फिलहाल किसी को कुछ नहीं सूझ रहा। भारत में रहने वाले फिल्म प्रेमियों के लिए यह काफी अच्छा समय है। लेकिन इस गूंज में कई फिल्मों के डूबने की आवाज़ भी हमें सुनाई नहीं दे रही।
2017 ब्लॉकबस्टर क्रिसमस की तैयारी.. आसान नहीं.. धमाकेदार होगा CLASH
काफी पहले खबर आई थी कि रेमो डिसूजा अपनी फिल्म में अजय देवगन और सूरज पंचोली को फाइनल कर चुके हैं। यह एक एक्शन- डांस फिल्म होगी। यहां तक की रेमो ने यह भी कह दिया था कि अजय देवगन को डांस की ट्रेनिंग दी जाएगी.. वैगेरह वैगेरह.. लेकिन फिर उनके हाथों लगी सलमान खान की फिल्म.. और रेमो ने इस दो भाइयों वाली फिल्म को पोस्टपोंड कर दिया।

अब रेमो सलमान खान के साथ एक डांस- ड्रामा डाइरेक्ट करने वाले हैं और इसकी तैयारी भी शुरु कर चुके हैं। वहीं सूरज पंचोली भी प्रभुदेवा की फिल्म की तैयारी में लगे हैं। कुल मिलाकर अजय- सूरज की फिल्म अब कब बनेगी.. यह कोई नहीं जानता..
बहरहालस, यहां जानें अब तक किन किन सुपरस्टार्स की फिल्म हो चुकी है डिब्बाबंद-


Click it and Unblock the Notifications