अमिताभ की भतीजी नैना अभिनेता कुणाल के प्यार में गिरफ्तार!
लेकिन हाल ही में अभिनेता आमिर खान के छोटे बेटे आजाद की बर्थडे पार्टी में कुणाल और नैना दोनों साथ-साथ एक ही कार में पहुंचे और यही नहीं नैना पूरे टाइम कुणाल के ही साथ पार्टी में नजर आयीं बावजूद इसके आजाद की पार्टी में अमिताभ का पूरा परिवार मौजूद था। जिसके बाद अफवाओं का बाजार गर्म है कि नैना-कुणाल के बीच में कुछ चल रहा है।
आपको बता दें कि कलाप्रेमी नैना ने लंदन से इनवेस्टमेंट बैंकर की नौकरी छोड़कर थियेटर कलाकार बनना ज्यादा उचित समझा इसलिए वह मुंबई में ही रह रही हैं। कुणाल से उनकी मुलाकात थियेटर में किसी प्ले के दौरान ही हुई थी। सबको मालूम है कि कुणाल भी मंजे हुए थियेटर कलाकार हैं, दोनों की रूचियां एक होना ही दोनों की दोस्ती का बड़ा कारण था।
जो अब प्यार में तब्दील हो चुका है ऐसा प्रतित होता है देखते हैं कि लोगों की बातों में कितनी सच्चाई है फिलहाल तो कुणाल-नैना फिल्मी गलियारों की हॉट टॉपिक बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
