'रईस vs काबिल': शाहरूख, ऋतिक के बीच फंस गईं सनी लियोन!
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल में भी सनी लियोन को एक आईटम डांस का ऑफर दिया गया था। लेकिन सनी लियोन ने रईस के ऑफर को स्वीकार किया।
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' ने सनी लियोन के गाने 'लैला ओ लैला....' गाने को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हो भी क्यों ना.. आखिर सनी लियोन- शाहरूख को साथ साथ कौन नहीं देखना चाहेगा। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि शाहरूख के साथ के लिए सनी को ऋतिक रोशन का साथ छोड़ना पड़ा है।

दरअसल, सनी लियोन को फिल्म 'काबिल' के आईटम डांस के लिए भी अप्रोच किया था। काबिल के निर्देशक संजय गुप्ता चाहते थे कि उनकी फिल्म में सनी लियोन पर एक डांस फिल्माया जाए। उनकी फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' में भी सनी पर एक गाना फिल्माया गया था।
''सलमान खान के साथ ये फिल्म मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट है....''
काबिल के लिए सनी से बात हो ही रही थी कि रईस के लिए भी सनी को अप्रोच किया गया। वहीं, फिर जब रईस ने अपना रिलीज डेट बदलकर काबिल के सामने रख लिया, तो सनी के लिए मुसीबत हो गई।
जाहिर है एक ही दिन पर रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्मों में सनी लियोन का ही आईटम डांस कैसे हो सकता है। लिहाजा, फिर काबिल में रईस की जगह उर्वशी रौतेला ने ले ली। उवर्शी पर 'सारा जमाना, हसीनों का दीवाना..' फिल्माया गया है।


Click it and Unblock the Notifications