»   » Sshhh...सलमान - कंगना और....कौन है ये 'बीच' का तीसरा?

Sshhh...सलमान - कंगना और....कौन है ये 'बीच' का तीसरा?

[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में एक खबर है जो आग की लपटों की तरह ऊपर उठती है, फिर उसे बुझाया जाता है लेकिन फिर लोगों को धुंआ दिखने लगता है। ये खबर है कट्टी बट्टी के फ्लॉप होने के लिए कंगना का सलमान को ज़िम्मेदार ठहराना।

हालांकि कंगना रनौत कई बार एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, उन्हें अच्छी लगी और उन्होंने साइन की। लेकिन हमेशा कोई 'सूत्र' ज़रूर ये बात उठा देता है कि कंगना ने सलमान के कहने पर फिल्म की और वो इसे ना नहीं कर पाईं।

अब ये तीसरा कौन है जो सलमान और कंगना के बीच इतनी गलतफहमी पैदा कर सकता है पता नहीं। लेकिन सलमान ने इस पर ज़बर्दस्त रिएक्शन दिया। जानिए यहां-->[सलमान के एक ताने से दो सुपरस्टार्स ढेर!]

लेकिन बात लोगों को सच इसलिए भी लगती है कि कंगना ने बीते दिनों में ऐसे कई बयान दे डाले जो जाने अनजाने उनकी इमेज पर काफी भारी पड़ गए -

निकल जाएगी फिल्म

निकल जाएगी फिल्म

ऐसा कई एक्टर्स करते हैं जैसा उनकी फिल्म आई लव NY के साथ हुआ। पर कंगना ने भूषण कुमार का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि वो किसी डॉक्टर के सुई लगाते वक्त के डायलॉग बोल रहे हैं कि फिल्म निकल जाएगी।

11 करोड़ कुछ ज़्यादा नहीं

11 करोड़ कुछ ज़्यादा नहीं

उन्होंने अपनी फीस पर चर्चा करते हुए कहा कि जब मैं अकेले के दम पर फिल्में चला सकती हूं तो उतनी फीस क्यों ना लूं जितनी हीरो लेते हैं।

छोटे रोल नहीं करती

छोटे रोल नहीं करती

ठीक है उन्हें बजरंगी भाईजान का रोल पसंद नहीं आया उन्होंने नहीं किया। लेकिन करीना के फिल्म साइन करने के बाद उनका ये कहना कि मैं वो फिल्में नहीं करतीं जहां मेरा रोल ही ना हो, गलत था।

दीपिका पर पलटवार

दीपिका पर पलटवार

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में उन्हें अपना अवार्ड डेडिकेट किया था जिस पर उन्होंने प्रेस बुलाकर कहा कि दीपिका ने आज तक उन्हें फोन कर के बधाई नहीं दी तो सबके सामने ये करने का क्या मतलब था!

क्वीन के डायलॉग्स

क्वीन के डायलॉग्स

उन्होंने क्वीन के लिए डायलॉग्स में कुछ फेरबदल किए और इसके लिए उन्हें अपना क्रेडिट मांगा जो उन्हें फिल्म में दिया गया।

विशाल भारद्वाज के साथ डायरेक्शन

विशाल भारद्वाज के साथ डायरेक्शन

अब कंगना को विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून के लिए को डायरेक्टर का क्रेडिट भी चाहिए जो फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों को ज़्यादा लगा।

कामयाब होते ही सुर बदले

कामयाब होते ही सुर बदले

माना कि कंगना रनौत टैलेंटेड हैं लेकिन उन्हें ये बात भी समझनी चाहिए कि जो फिल्में उन्होंने की वो वाकई अच्छी थी। उन फिल्मों का क्रेडिट वो भूल गईं!

गोरापन को लेकर बयान

गोरापन को लेकर बयान

हाल ही में उन्होंने फेयरनेस क्रीम का एड करने से मना किया। काफी अच्छी बात है लेकिन फिर उन्होंन कह दिया कि मैं अपने फैन्स को धोखा नहीं दे सकती!

दीपिका पादुकोण से परेशान

दीपिका पादुकोण से परेशान

वैसे कई बार कंगना बातों बातों में कह चुकी हैं कि दीपिका पादुकोण उनके खिलाफ निगेटिव पब्लिसिटी करा रही हैं।

तनु Vs पीकू

तनु Vs पीकू

जानिए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के कंपिटीशन का रिज़ल्ट--->[SCORE CARD: दीपिका पादुकोण Vs कंगना रनौत]

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X