CONFIRM: संजू ट्रेलर में दिखेगी सलमान खान की झलक, यहां देख लीजिए तस्वीर

Recommended Video

Sanju Biopic: Salman Khan's character might played by this popular TV actor | FilmiBeat

रणबीर कपूर के संजू टीज़र ने लोगों को हैरान कर दिया है। फिल्म में संजय दत्त हैं या रणबीर कपूर ये पता ही नहीं चल रहा है। लेकिन यकीन मानिए, फिल्म की कास्टिंग इतनी परफेक्ट है कि आपको हर किरदार के लिए ऐसा ही लगेगा।

अब तक फिल्म में सलमान खान के किरदार को लेकर काफी सुगबुगाहट थी। पहले खबरें थीं कि फिल्म में जिम सार्भ सलमान खान के किरदार में दिखेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है।

is-sidharth-nigam-playing-salman-khan-dutt-biopic-sanju

माना जा रहा है कि टीवी के नन्हें सितारे, सिद्धार्थ निगम, संजू से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ सलमान खान के किरदार में दिखेंगे और उनमें सलमान की पूरी झलक नज़र आएगी, ये इस तस्वीर से साफ है।

खबर थी कि फिल्म में जिम सार्भ सलमान खान की भूमिका में है। गौरतलब है कि संजय दत्त और सलमान खान ने साजन, चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त हुआ करते थे।

पहले खबरे थीं कि फिल्म में सलमान खान कैमियो करेंगे लेकिन रणबीर के होते ऐसा मुमकिन था ही नहीं। बहरहाल, इस फिल्म से रणबीर कपूर के करियर की दिशा बदलेगी ऐसा सबका मानना है।

रणबीर के कमबैक पर राजकुमार हिरानी का कहना था कि रणबीर तो यहीं था। वो कहीं गया ही कहां था। वो शानदार एक्टर है और मुझे उसके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। उम्मीद है कि मैं दोबारा उसके साथ काम कर पाऊंगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा पलट कर उन्हें बॉक्स ऑफिस स्टार बना सकती है।

जानिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X