क्या आज कियारा संग शादी का ऐलान करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Siddharth Kiara

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को कुछ बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और ऐसा हम नहीं उन्होंने खुद कहा है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वो सोमवार को कुछ बोल्ड और एक्साइटिंग घोषणा करने वाले हैं। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो कियारा आडवाणी संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं। उनके फैंस पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि, वो कियारा आडवाणी संग शादी का ऐलान कर सकते हैं। साथ ही, कई यूजर्स को लग रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा कर सकते हैं। लोगों ने उनके पोस्ट पर कॉमेंट की झड़ी लगा दी है। कोई उनसे शादी की मुहूर्त पूछ रहा है तो कई लोगों को लग रहा है कि, कहीं उनका और कियारा का ब्रेकअप तो नहीं हो गया है।

एक यूजर ने लिखा है- आखिरकार शादी की तारीख आ गई। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- क्या तुम शादी के बारे में बताने जा रहे हो? एक और यूजर ने लिखा है- कियारा के साथ ब्रेकअप तो नहीं हो गया। एक शख्स ने तो लिखा है- चलो आखिरकार शादी की डेट आ ही गई।

शेरशाह के दौरान हुआ प्यार

शेरशाह के दौरान हुआ प्यार

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 'शेरशाह' के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। साथ ही ऑफस्क्रीन भी दोनों की लव स्टोरी इसी फिल्म के साथ शुरू हुई थी। दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान असल जिंदगी में भी साथ आ चुके थे।

जब रिलेशनशिप पर लगी मुहर

जब रिलेशनशिप पर लगी मुहर

इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब दोनों की सीक्रेट आउटिंग की तस्वीरें वायरल हो गई। साउथ अफ्रीका वेकेशन पर भी दोनों गए थे लेकिन उनकी एक ही जगह की सिंगल तस्वीरों ने जगजाहिर कर दिया कि, दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों बाद में कई बार पार्टी के दौरान भी साथ नजर आए और रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लग गई।

6 फरवरी को करेंगे शादी

6 फरवरी को करेंगे शादी

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधेंगे। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के पहले की रस्में 4 और 5 फरवरी को होगी और 6 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X