OUCH: सलमान के फ्लॉप होने से भी कोई असर नहीं पड़ा....वही बेवकूफी....फिर से!
माना जाता है कि इंसान हमेशा अपनी गलतियों से सीखता है। लेकिन बॉलीवुड पर ये रूल लागू नहीं होता है। अब ये तो सब मानते हैं कि सिनेमा और दर्शकों का टेस्ट काफी बदल चुका है। लेकिन फिर भी बॉलीवुड गलतियां दोहराने से बाज़ नहीं आता है।
ट्यूबलाइट की असफलता ने साबित कर दिया है कि कॉपी कंटेंट से ज़्यादा महत्त्व असली कंटेंट को मिलेगा लेकिन फिर भी बॉलीवुड में ये गलती करने वालों की कमी है। और इस लिस्ट में ताज़ा नाम है सिद्धार्थ आनंद का।

दरअसल, सिद्धार्थ आनंद की आने वाली फिल्म अ जेंटलमैन, एशन कचर की एक कॉमेडी फिल्म से मिलती जुलती दिख रही है। इस फिल्म का नाम था किलर्स।
फिल्म की कहानी है एक लड़की की जिसे एक लड़के से यूं ही प्यार हो जाता है। पर वो लड़का खूनी होता है। इस हल्की फुल्की कॉमेडी को क्रिटिक्स ने नकार दिया था।
लेकिन फिल्म ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दरअसल, दिलचस्प ये भी है कि इससे पहले सिद्धार्थ आनंद की बैंग बैंग भी नाइट एंड डे की कॉपी थी।
लेकिन बैंग बैंग ऋतिक के कारण हिट हुई थी। लेकिन अब ओरिजिनल कंटेंट की डिमांड दर्शकों में बढ़ी है जिसका सुबूत ट्यूबलाइट है। लेकिन सिद्धार्थ - जैकलीन की फिल्म ने इससे कोई सीख नहीं ली है।
बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो हॉलीवुड फिल्मों का आधिकारिक रीमेक नहीं, बल्कि कॉपी हैं -


Click it and Unblock the Notifications