शाहरूख, गौरी, प्रियंका की प्रेम कहानी है 'हिरोईन'!

Shahrukh Khan, Gauri Khan
फिल्म हिरोईन की चर्चा चारों ओर हैं। सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के नॉमिनेशन से लेकर फिल्म के रिलीज तक हिरोईन फिल्म के बारे में इतना कुछ लिखा और सुना जा चुका है जिसके चलते हर आदमी के अंदर उत्सुकता इस फिल्म के बारे में बढ़ गयी है। कहा जा रहा है कि हिरोईन फिल्म एक ऐसी अभिनेत्री की कहानी है जिसे एक शादीशुदा हीरो से प्यार हो जाता है यही नहीं वो हीरो भी अपनी बीवी को छोड़कर अभिनेत्री से प्यार करने लगता है।

इस कहानी की वजह से भी गॉसिप का बाजार गर्म हो गया है। फिल्म में ईष्यालु बीवी का किरदार निभाने वाली रश्मि निगम से जब फिल्म की कहानी का पता चला तो फिल्मी पंडितों ने तपाक से कहा कि मधुर भंडारकर की फिल्म 'हिरोईन' इसका मतलब शाहरूख खान, गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा की कहानी है।

कुछ दिन पहले शाहरूख और गौरी के बीच अभिनेत्री प्रियंका को लेकर कुछ ठीक नहीं था हालांकि इस केस में प्रियंका दोषी थीं क्योंकि वो किंग खान के करीब आने की कोशिश कर रही थीं क्योंकि सबको पता है कि शाहरूख एक फैमिली मैन हैं जो अपनी बीवी गौरी को दीवानों की तरह प्यार करते हैं। इसलिए सारा दोष प्रिंयका के मत्थे मढ़ दिया गया। लेकिन फिल्म में हीरो को अभिनेत्री के करीब दिखाया गया है और अभिनेत्री और हीरो दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

मतलब यह कि अगर शाहरूख के परिवेश में बाद करें तो हिरोईन फिल्म में तथाकथित शाहरूख, बीवी गौरी को छोड़कर हिरोईन प्रियंका के पास चले जायेंगे। अब सच्चाई क्या है इस बारे में तब ही पता चलेगा जब फिल्म 21 सितंबर को प्रदर्शित होगी। बस इतना कहा जा सकता है कि हिरोईन की कहानी को हर दिल बेकरार है। सबको इस की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X