शाहरुख खान की 'डॉन 3'- डिब्बाबंद हो सकती है किंग खान की यह बड़ी फिल्म?

रिपोर्ट्स आई थी कि शाहरुख खान अब राकेश शर्मा बॉयोपिक 'सारे जहां से अच्छा' की जगह पहले 'डॉन 3' करने वाले हैं। और फिल्म 2019 के अंत तक रिलीज भी कर दी जाएगी। लेकिन अफवाहों की मानें तो फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा। फरहान अख्तर अभी अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और इस साल तो डॉन 3 की शुरुआत नहीं ही कर रहे हैं।

हालांकि फरहान अख्तर ने ना ही डॉन 3 के शुरु होने की कोई आधिकारिक घोषणा की थी। ना ही उन्होंने इसके डिब्बाबंद होने को लेकर कुछ कहा है। लेकिन शाहरुख खान की फिल्मों के कंफ्यूजन में ये अफवाहें तेज हैं।

Shahrukh Khan

डॉन सीरिज के डाइरेक्टर- प्रोड्यूसर फरहान अख्तर खुद भी अभी फिल्मों में बिजी हैं। फरहान राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में नजर आने वाले हैं। साथ ही वह प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी काम कर रहे हैं। जाहिर है फरहान के पास फिलहाल फिल्में डाइरेक्ट करने का समय है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि जीरो के बाद आखिर शाहरुख खान किस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आते हैं। जाहिर है जीरो की असफलता के बाद किंग खान काफी सोच समझकर अपनी अगली फिल्म चुनना चाहते हैं। इसके लिए वह कई ऑफर ठुकरा भी चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X