शाहरूख खान के साथ हर कोई टाल रहा है फिल्म, फिर से मिला करारा झटका!

जब से आमिर खान ने राकेश शर्मा बायोपिक छोड़ी है तब से खबर है कि सैल्यूट नाम की ये फिल्म शाहरूख खान कर रहे हैं। शाहरूख खान के इस प्रोजेक्ट में आते ही पहले तो फिल्म की लगभग फाइनल हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद काफी समय से तय माना जा रहा था कि अब करीना कपूर इस प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी लेकिन फिलहाल ये मुश्किल ही लग रहा है।

करीना कपूर फिलहाल तीन फिल्में साइन कर चुकी हैं - लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल, गुड न्यूज़ और तख्त। ऐसे में या तो वो सैल्यूट रिजेक्ट करेंगी या टालेंगी। दोनों ही सूरतों में शाहरूख खान की फिल्म को नुकसान तो होगा ही। खासतौर से इसलिए कि ज़ीरो के बाद फिलहाल शाहरूख खान ने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

is-shahrukh-khan-s-salute-again-delayed-after-takht-announcement

इस फिल्म के लिए शाहरूख खान के साथ ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण के लीड रोल में होने की चर्चा ज़ोरों पर है। हालांकि फिल्म की लीड के लिए करीना कपूर का नाम तेज़ी से लिया जा रहा था लेकिन करीना ने अपनी तीन फिल्में फाइनल कर लीं।
[शाहरूख खान ने कर दिया है एलान, क्रिसमस में करूंगा डबल धमाका]

तो क्या शाहरूख खान के साथ फिलहाल लोग काम करने से कतरा रहे हैं? गौरतलब है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी डॉन 3 को लेकर बातें करते हैं और फिर वो बातें गोल हो जाती हैं । लिहाज़ा वो फिल्म भी नहीं बन रही है। दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो शाहरूख खान की आखिरी हिट फिल्म थी हैप्पी न्यू ईयर।

लेकिन हैप्पी न्यू ईयर की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस लिहाज़ से देखा जाए तो शाहरूख खान की आखिरी ब्लॉकबस्टर थी चेन्नई एक्सप्रेस। क्या शाहरूख खान का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ चुका है? ये तो ज़ीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही बताएगा।

जानिए शाहरूख खान के पिछले दशक का बॉक्स ऑफिस स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X