शाहरूख खान की अगली फिल्म का धमाका - साउथ की रीमेक हो चुकी है फाईनल
ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही शाहरूख खान अपना हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहते हैं। खबर है कि उन्होंने जितनी भी फिल्मों के लिए हामी भरी थी, सब एक एक करके रिजेक्ट हो चुकी है। खबर ये भी थी कि इस समय शाहरूख खान 10 से ऊपर स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और आखिरी समय पर ही ये फैसला लेंगे।
लेकिन फिर शाहरूख खान के साथ कोलकाता नाईट राईडर्स के एक मैच के दौरान थालापती 2 डायरेक्टर अटली दिखाई दिए और अफवाहें तेज़ हो गईं कि शाहरूख खान, अटली के साथ मर्सल रीमेक कर रहे हैं। कुछ मशहूर लोगों ने भी ये ट्वीट कर डाला कि या तो शाहरूख मर्सल रीमेक कर रहे हैं या फिर अटली के साथ कोई नई फिल्म।

जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए विजय स्टारर मर्सल, साउथ में कमाने वाली टॉप की छठवीं फिल्म है। फिल्म में विजय एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन किरदारों में दिखाई दिए थे। मैच के दौरान, अटली और शाहरूख खान पूरे समय किसी गहरी बात में डूबे दिखे और ये बात फैन्स को बस शाहरूख की दूसरी फिल्म का ही संकेत दे रहा है।
{photo-feature}
हालांकि शाहरूख से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मर्सल रीमेक केवल एक अफवाह है। शाहरूख खान फिलहाल तो बदला की सफलता को इंजॉय कर रहे हैं। रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने अमिताभ बच्चन - तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। वहीं शाहरूख, वेब सीरीज़ में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications