अक्षय - ऋतिक ने क्लैश में पटका...NERVOUS शाहरूख ढूंढ रहे हैं नई रिलीज़ डेट
शाहरूख खान के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा। एक तरफ ऋतिक रोशन की काबिल, उनकी कब से लटकी फिल्म रईस की कमाई खा गई। इसके बाद शाहरूख ने सबक लिया।
अक्षय कुमार के साथ अपने क्लैश को टालकर शाहरूख खान ने जब हैरी मेट सेजल, टॉयलेट एक प्रेम कथा से एक हफ्ता पहले रिलीज़ की। फिर भी फिल्म नहीं बच पाई।

अब शाहरूख खान को क्लैश सुनकर ही सदमा लग जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही उनकी आनंद एल राय की बौने वाली फिल्म भी ऋतिक रोशन की क्रिष 4 से क्लैश होगी।
और शाहरूख खान अब अपनी फिल्म के लिए सोलो डेट ढूंढने में लग गए हैं। गौरतलब है कि शाहरूख खान इस बार किसी क्लैश के मूड में दूर दूर तक नहीं है।
ऐसे में वो अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट को लिए ऐसा तारीख ढूंढ रहे हैं जो बिल्कुल सुरक्षित हो और उन्हें कोई झटका ना सहना पड़े। वैसे भी शाहरूख खान को फिलहाल एक अदद हिट की ज़रूरत है।
वैसे ये वही शाहरूख खान हैं जिन्हें एक ज़माने में क्लैश किंग कहा जाता था। यहां देखिए शाहरूख खान का क्लैश स्कोर


Click it and Unblock the Notifications
