अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवराकोंडा को डेट कर रही हैं सारा अली खान? तस्वीरें वायरल

सारा अली खान और विजय देवराकोंडा की नज़दीकियां आजकल गपशप गली में काफी तैर रही हैं। खबर है कि हाल ही में करण जौहर के घर हुई एक पार्टी में सारा और विजय की नज़दीकियां देखने लायक थीं।

इस पार्टी से सारा अली खान ने अर्जुन रेड्डी एक्टर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। सारा, विजय देवराकोंडा की काफी बड़ी फैन हैं।

is-sara-ali-khan-dating-arjun-reddy-liger-actor-vijay-deverakonda

दिलचस्प है कि केवल सारा अली खान ही नहीं, जान्हवी कपूर भी विजय देवराकोंडा की काफी बड़ी फैन हैं। ये बात उन्होंने खुद एक टॉक शो में कुबूल की थी।

वहीं, विजय, धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म लाईगर के साथ अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। अब सारा अली खान केवल विजय की फैन हैं या उनकी दोस्ती कुछ नया रंग लेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

सीधी सादी सी सारा

सीधी सादी सी सारा

अगर सारा अली खान की बात करें तो उनका सीधा सादा सा अल्हड़ अवतार फैन्स को काफी पसंद है। जहां हर स्टार अपने एयरपोर्ट लुक्स पर काफी मेहनत करता है वहीं सारा अली खान अकसर ही सलवार कमीज़ और दुपट्टे में लिपटी हुई नज़र आती हैं।

नमस्ते बन चुका है पोज़

नमस्ते बन चुका है पोज़

गौरतलब है कि सारा अली खान और कैमरों के सामने उनका बड़े अदब से नमस्ते करना बेहद फेमस है। यही कारण है कि ये नमस्कार मुद्रा अब फोटोग्राफर्स का फेवरिट पोज़ बन चुकी है।

बचपन से ड्रामा क्वीन

बचपन से ड्रामा क्वीन

सारा अली खान को फिल्मों और सजने संवरने का कितना शौक है, ये तो आप इस तस्वीर में देख ही सकते हैं। एक बार तो सारा ने सड़क पर ही ऐसी एक्टिंग करना शुरू कर दी कि लोग पैसे देकर जाने लगे।

फैशन आईकॉन सारा

फैशन आईकॉन सारा

सारा पूरब और पश्चिम का एकदम अनूठा संगम हैं। जब वो अपने फैशनिस्टा अवतार में आती हैं तो अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देती हैं।

गंगा मईया का किनारा

गंगा मईया का किनारा

वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान जितनी फैशनिस्टा हैं, उतनी ही सादी भी। बनारस के गंगा घाट किनारे बैठी उनकी ये बेहद आम सी तस्वीर फैन्स के दिल को छू गई थी।

पूजा पाठ में ध्यान

पूजा पाठ में ध्यान

सारा अली खान, लॉकडाउन के दौरान, बनारस के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी कर चुकी हैं और वहां की गलियों - कूचों में घूमकर ढेर सारी शॉपिंग भी कर चुकी हैं।

केवल करियर पर फोेकस

केवल करियर पर फोेकस

सारा का नाम यूं तो कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन इस समय उनका पूरा फोकस अपने काम पर है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान अक्षय कुमार - धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नज़र आएंगी। इसके अलावा उनका नाम, बागी 4 और विकी कौशल की अश्वत्थामा से भी जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X