डिब्बाबंद हुई ये फिल्म, सुपरस्टार ने बंद ही कर दिया शूटिंग पर पहुंचना
कम ही लोगों को पता होगा कि संजय दत्त तोरबाज़ नाम की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। संजय दत्त की इस फिल्म की शूटिंग आउटडोर लोकेशन पर हो रही थी लेकिन अब खबर है कि संजय दत्त ने सेट पर पहुंचना बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि संजय दत्त फिल्म के शेड्यूल से परेशान हो चुके थे। पता करने पर उन्हें किसी ने बताया कि फिल्म का फाइनेंसर जा चुका है और पैसे की कमी के चलते इतनी अनियमितता है।

संजय को अजीब लगा कि बिना फाइनेंसर और प्रोड्यूसर के फिल्म शुरू ही क्यों की गई। उन्होंने सेट पर जाना बंद कर दिया है और डायरेक्टर को इत्तिला कर दिया है कि जब पैसे मिल जाए तो मुझे बताना। मैं शूटिंग पूरी कर दूंगा।
संजय दत्त ने हाल ही में अपना अगला प्रोजेक्ट साइन किया है। वो आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा पानीपत में दिखाई देंगे। फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी।
इसके अलावा, संजय दत्त करण जौहर की शिद्दत में भी दिखाई देने वाले हैं। माना जा रहा है कि फिल्म से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की वापसी होगी।
वैसे केवल तोरबाज़ ही नहीं है जो बनते बनते लटक गई है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो अटकी पड़ी हैं और शुरू ही नहीं हो पा रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications
