..................... Is Salman Khan upset with Boney Kapoor's family because of Arjun Malaika relationship - Hindi Filmibeat

बोनी कपूर की फिल्में लगातार रिजेक्ट कर रहे हैं सलमान खान, वजह हैं अर्जुन - मलाईका?

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा खान अब कपल हैं इसमें किसी को कोई शक नहीं है लेकिन इस बात का सीधा सीधा गुस्सा सलमान खान ने निकाला है अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर। खबर है कि अब तक तो सलमान केवल बोनी कपूर की फिल्मों के ऑफर टाल रहे थे लेकिन अब उन्होंने बोनी कपूर की फिल्में बैन ही कर दी हैं।

इसी के साथ नो एंट्री में एंट्री और वांटेड सीक्वल कम से कम सलमान खान के साथ कतई नहीं बनेगी ये तय है। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो सलमान खान इतने गुस्सा हैं कि बोनी कपूर की एंट्री गैलेक्सी अपार्टमेंट में बैन हो चुकी है। अर्जुन की एंट्री सलमान खान के घर में पहले ही बंद है।

is-salman-khan-upset-with-boney-kapoor-s-family-because-of-arjun-malaika-relationship

सलमान खान काफी समय से नो एंट्री और वांटेड के सीक्वल को लटकाए हुए थे। एक बार बोनी कपूर ने झल्ला कर मीडिया से कहा भी था कि सलमान मेरी फिल्म कब करेंगे ये आप जाकर सलमान से ही पूछ लीजिए। अर्जुन और मलाईका के रिश्ते पर भी बोनी कपूर ने अर्जुन को हिदायत दी थी।

लेकिन अर्जुन और मलाईका के रिश्ते का असर अब पूरे परिवार पर साफ तौर से दिख चुका है। हालांकि मलाईका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज़ खान भी किसी को डेट कर रहे हैं और उनके जीवन में भी सब बढ़िया चल रहा है। लेकिन सलमान खान ने अर्जुन कपूर को माफ नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X