ब्रेसलेट नहीं अब ये है Salman Khan का लकी चार्म, हर जगह पहने आ रहे नजर, कीमत सुन हो जाएंगे बेहोश

Salman Khan new lucky charm: सलमान खान का स्टाइल स्टेटमेंट बेहद अलग है। सलमान खान हर तरह के कपड़े पहनते हैं लेकिन, कुछ चीजें हैं जिसके बिना भाईजान नहीं रह सकते हैं और उनकी फिरोजा ब्रेसलेट भी इसी में एक है। इसे सलमान खान अपना लकी चार्म मानते हैं और पिछले कई सालों से वो हमेशा इसे पहने नजर आते हैं।
इस ब्रेसलेट को उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट की थी। सलमान जब छोटे थे तो वो सलीम खान के ब्रेसलेट से खेलते थे। जब बड़े हुए तो सलीम खान ने सलमान को वैसा ही ब्रेसलेट दिया, जो एक्टर हमेशा पहने रहते हैं। लेकिन, आजकल सलमान खान अपनी ब्रेसलेट के अलावा एक घड़ी हमेशा पहने नजर आ रहे हैं। एक हाथ में वो पहले की तरह ब्रेसलेट पहनते हैं और दूसरी हाथ में घड़ी।
यह घड़ी सलमान खान अपने 57वें जन्मदिन के बाद से हर मौके पर पहने नजर आते हैं। खास बात यह है कि यह एक फिरोजा डायल घड़ी है। 18 कैरेट येलो गोल्ड केस और डायमंड से बनी यह घड़ी हर किसी का ध्यान आकर्षित करती है। 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर लॉन्च हो या बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी या फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस हर मौके पर सलमान खान इस घड़ी को पहने नजर आए हैं।
अब बात करते हैं सलमान खान की इस घड़ी की कीमत की जो शायद आपके होश उड़ा देगी। रोलैक्स की इस घड़ी की कीमत 57,200 डॉलर है, यानी भारतीय मुद्रा से यह लगभग रु. 46.8 लाख की है। सलमान खान भले ही बिल्कुल सिंपल लाइफ पसंद करते हैं लेकिन, अगर फैशन की बात आती है तो सलमान खान से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान खान की इस साल 'टाइगर 3' भी रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications