..................... Is Salman Khan's team afraid of his over exposure, want to cut down on appearances - Hindi Filmibeat

Eid 2019 के बॉक्स ऑफिस के लिए डर चुके हैं सलमान, लोग बोर हो रहे हैं, रेस 3 के बाद सब कैंसिल

सलमान खान की रेस 3 इतनी बुरी तरह फ्लॉप होगी ये किसी ने नहीं सोचा और अब सलमान खान की टीम इस विश्लेषण में जुट गई है कि आखिर सलमान खान से गलती क्या हुई है। गौरतलब है कि सलमान खान की रेस 3 से फैन्स को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म से ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद थी रेस 3 के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को। यही कारण था कि वो दो साल से सलमान के पीछे ये फिल्म लेकर घूम रहे थे।

खैर, सलमान ने रेस 3 की और एक और ईद बर्बाद कर दी। पिछले साल भी सलमान खान ने ट्यूबलाइट के साथ ईद का कबाड़ा किया था। अब उनकी टीम ने ये अंदाज़ा लगा लिया है कि सलमान खान ज़रूरत से सामने दर्शकों के सामने रहते हैं। और यही कारण है कि लोग उनसे बोर हो चुके हैं।

is-salman-khan-s-team-afraid-his-over-exposure-want-cut-down-on-appearances

दरअसल, ईद और दीवाली अमूमन सलमान खान आ ही जाते हैं। वहीं पिछले साल तो सलमान खान ने कैमियो की भी बरसात कर डाली थी। इस साल भी सलमान खान ने कैमियो की बरसात जारी रखी है। वहीं रही सही कसर पूरी कर दी है टीवी ने। सलमान खान दस का दम होस्ट कर रहे हैं।
[टॉप पर बने रहने के लिए FIGHT करनी पड़ती है - सलमान खान]

इसके बाद सलमान खान बिग बॉस का अगला सीज़न होस्ट करेंगे। यानि कि दो से तीन महीना वापस दर्शकों के साथ। इसके अलावा अपनी फिल्में प्रमोट करने सलमान हर टीवी शो में जाते हैं। ऊपर से उनका दबंग टूर। कुल मिलाकर पूरे टाइम सलमान दर्शकों के बीच है और उनकी टीम की मानें इस Overexposure के कारण, वो लोगों को बोर कर चुके हैं।

इसलिए सलमान खान की टीम अब उनके लिए कुछ ऐसा प्लान करने की कोशिश कर रही है कि ईद 2019 तक सलमान खान दर्शकों और फैन्स से थोड़ी दूरी बना सकें। इस साल भी वो यमला पगला दीवाना और शाहरूख खान की ज़ीरो में दिखाई देंगे ही।
[सबसे बड़ी FLOP फिल्मों की लिस्ट के TOPPER सलमान खान]

तो ज़ाहिर सी बात है कि भारत को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। खासतौर से इसलिए कि फिल्म सलमान खान के अनुकूल नहीं मानी जा रही है। और बॉलीवुड में जब भी कास्टिंग गलत हुई है तो फिल्मों का हाल क्या होता है ये हम आपको दिखा देते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X