अब जरीन पर मेहरबान सलमान

हर कोई जानता है कि बूम के बुरी तरह से पिटने के बाद कैटरीना कैफ के पास गिनती की फिल्में भी नहीं थी लेकिन सल्लू मियां की बदौलत कैट का कैरियर ना सिर्फ परवान चढ़ा बल्कि आज वो बॉलीवुड में नंबर वन की कुर्सी पर हैं। अब सलमान जरीन खान पर मेहरबान हुए हैं। वीर के जबरदस्त फ्लॉप होने के बावजूद जरीन खान को सलमान का साथ मिला है।
तभी तो जरीन को 'हाउसफुल 2' में रोल मिल गया है और 'रेडी' के एक गाने 'कैरक्टर ढीला...' में जैकलीन फर्नांडीज को हटाकर जरीन खान को लिया गया है। वैसे जिस तरह सलमान जरीन को प्रमोट कर रहे हैं उससे से तो यही लगता है कि शायद कैटरीना का तरह जरीन भी बॉलीवुड में लंबी पारी खेल जाएं।


Click it and Unblock the Notifications