RUMOUR: तो इस फिल्म की रिमेक होगी 'प्रेम रतन धन पायो'!
[गपशप] सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' इस दिवाली धमाका करने के लिए तैयार है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। और हो भी क्यों न.. आखिर कितने सालों के बाद सलमान 'प्रेम' अवतार में नजर आएंगे।
बहरहाल, फिल्म को लेकर कई अफवाहें तेज हैं। जिनमें से ताजा यह है कि क्या यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'राजा और रंक' की रीमेक है? प्रेम रतन धन पायो से अब तक हम इतना तो समझ चुके हैं कि यह दो जुड़वां भाईयों की कहानी है, जिनमें से एक है राजकुमार और दूसरा आम आदमी है।
बता दें, फिल्म में सलमान खान डबल रोल में हैं। खैर, हमें पूरी उम्मीद है कि सूरज बड़जात्या ने फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स डाले होगें।
यहां जानिए प्रेम रतन धन पायो में क्या है खास-
salman khan prem ratan dhan payo sooraj barjatiya sonam kapoor सलमान खान प्रेम रतन धन पायो सूरज बड़जात्या सोनम कपूर


Click it and Unblock the Notifications


