Buzz: अजय देवगन की तानाजी बायोपिक में सलमान खान बनेंगे वीर शिवाजी
अजय देवगन अपने अगले महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट तानाजी - द अनसंग वॉरियर में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है और फिल्म में अजय देवगन के तानाजी के किरदार के साथ सैफ अली खान, फिल्म के मुख्य विलेन बने दिखेंगे। सैफ और अजय को वापस एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित थे कि अजय देवगन ने सबसे बड़ा धमाका कर दिया है।
खबरें थीं कि तानाजी में एक कैमियो के लिए अजय देवगन ने सलमान खान को अप्रोच किया था लेकिन सलमान कोई जवाब ही नहीं दे रहे थे। अब गपशप गली की मानें तो अजय देवगन ने सलमान को इस किरदार के लिए मना लिया है। सलमान खान तानाजी बायोपिक में वीर शिवाजी का किरदार निभाते दिखेंगे।

तानाजी, शिवाजी के सैनिकों के जनरल थे। कहानियों की मानें तो शिवाजी ने एक बार उन्हें मुग़लों से लड़ने के लिए बुलाया। उस वक्त तानाजी के बेटे की शादी थी, जिसे छोड़कर वो मराठाओं के राज्य बचाने मुग़लों से लड़ने के लिए निकल पड़े। ये लड़ाई कोंधाना फोर्ट के लिए थी जिसे मुग़लों ने हड़प लिया था।
तानाजी और उनके 300 सैनिकों ने जमकर जंग लड़ी लेकिन तानाजी शहीद हो गए। उनकी याद में शिवाजी ने इस किले का नाम बदल कर सिंहगढ़ किला रख दिया। और मराठा कहानियों में तानाजी अमर हो गए। इस शानदार कहानी को परदे पर एक साथ उतारने वाले हैं अजय देवगन, सैफ अली खान और सलमान खान।
वैसे तब तक आपको मिलवा देते हैं, बॉलीवुड के महाराजाओं से -


Click it and Unblock the Notifications











