सलमान खान का राखी SURPRISE..हमेशा की तरह परफेक्ट!
जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज हर भाई-बहन के लिए एक खास दिन है। और जब हम सबसे क्यूट भाई-बहन की जोड़ी के बारे में सोचते हैं तो सलमान खान-अर्पिता-अलवीरा का ध्यान सबसे पहले आता है। जी हां..सलमान खान एक ऐसे भाई हैं जो अपनी बहनों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

अर्पिता की ड्रीम वेडिंग और फिर उनके बच्चे अहिल के पैदा होने पर स्पेशल वेलकम तो सलमान जैसे भाई ही दे सकते हैं। अगर हम सलमान का अपनी बहनों के लिए बहुत कुछ करने की लिस्ट बनाएं तो ये सिलसिला यहीं थमने का नाम नहीं लेगा। सलमान ने अपनी डार्लिंग सिस्टर्स को क्या क्या दिया इसकी गिनती करना मुश्किल है।
#TrackRecord: बस सलमान खान को याद रहे...कि उन्होंने ऐसा कहा है!
अब ये खबर भी एक सरप्राइज़ से कम नहीं है कि सलमान आज रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन अर्पिता, अलवीरा, आयुष शर्मा और बेबी अहिल एक साथ स्पॉट किए गए हैं। तो अब सभी के मन में ये जानने की एक्साइटमेंट है कि क्या सलमान खान आज के दिन अपनी बहन अर्पिता के लिए फिर से कोई सरप्राइज़ प्लान कर रहे हैं। या फिर ये सिर्फ यूं ही आज एक-दूसरे के साथ दिन बिता रहे हैं।
आपको बता दें कि फिलहाल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख के शूट पूरे किए हैं। सलमान की कबीर खान के साथ ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दो कबीर खान की दो फिल्मों में सलमान काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications