सलमान खान को पिता बनने की बधाई वाले मेसेज तैयार कर लीजिए, ले रहे हैं सरोगेसी का सहारा
Recommended Video
सलमान खान अपनी ज़िंदगी में अब एक नए पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। अगर गपशप गली की मानें तो सलमान खान ने भी आखिरकार पिता बनने का फैसला कर ही लिया है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने को तैयार हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की शादी को लेकर रोज़ अफवाहें उड़ती थीं।
लेकिन अब ये तो तय हो चुका है कि वो शादी नहीं करेंगे। वहीं सलमान खान के बारे में उनके करीबी लोग ये भी मानते थे कि वो केवल पिता बनने के लिए शादी करेंगे। लेकिन अब सलमान खान बिना शादी के ही पिता बनने की तैयारी करना शुरू कर चुके हैं। गौरतलब है कि शाहरूख खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर सभी ने सरोगेसी का सहारा लिया है।

अब सलमान खान भी सरोगेसी का सहारा लेकर अपने बच्चे को खान परिवार का हिस्सा बनाने के लिए तैयार हैं। वैसे भी बच्चे सलमान को बेहद प्यारे हैं। वो अकसर सेट पर अपना खाली समय बच्चों के साथ ही बिताते नज़र आते हैं। सलमान खान को अपने पूरे करियर में एक ही नेशनल अवार्ड मिला है। बच्चों की फिल्म चिल्लर पार्टी प्रोड्यूस करने के लिए।
कैंडिल लाइट डिनर पर बातें शुरू होंगी और शादी तक पहुंच जाती हैं। और फिर वो हमेशा लड़ाई पर ही खत्म होती है। दो बार कैंडिल लाइट डिनर किया और दोनों बार यही हुआ है। सलमान ने आगे कहा कि रोमांस बड़ी ही पर्सनल चीज़ होती है। जो काम आप घर पर मां बाप के सामने नहीं कर सकते वो पब्लिक में सबके सामने कैसे कर लेते हैं।
अब देखते हैं कि सलमान सीधा पिता बनके क्या क्या जलवे दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











