सलमान खान फिर हुए नाराज, Race 4 से बाहर हुए ये स्टार, जानें क्या है सच्चाई

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। वहीं इसी बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान रेस 3 के डायरेक्टर रेमो डीसूजा से काफी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि इस नाराजगी की वजह हाल ही में रेमो के इंटरव्यू है। जिसमें उन्होंने सलमान द्वारा स्क्रिप्ट और कैरेक्टर में बदलाव को फिल्म की कमजोरी बताया था।

[सबसे बड़े एक्शन हीरो, सत्यमेव जयते के बाद एक और Dhamaka, बेस्ट एक्शन फिल्में]

रेमो ने कहा था कि शूटिंग के दौरान ही फिल्म में लगातार काफी बदलाव किए जा रहे थे। जिनकी वजह से स्क्रिप्ट काफी बदल गई और फिल्म को नुकसान पहुंचा। उनका कहना थी कि पहले फिल्म के सारे किरदार ग्रे-शेड के थे लेकिन सलमान खान के आने के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट में काफी बदलाव किए गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बयान का मतलब निकाला गया कि रेमो ने एक तरह से फिल्म के खराब होने का ठीकरा सलमान पर फोड़ दिया।

is-salman-khan-furious-with-remo-d-souza-race-3-remark

वहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान की नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने रेस 4 के सीक्वल में रेमों के साथ काम करने से मना कर दिया। हालांकि अभी इस सीक्वल को लेकर न तो मेकर्स ने ही कोई हिंट दिया है और न ही सलमान खान ने.. ऐसे में ये खबरे कितनी सच हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बहरहाल, आगे जानें रेस 3 की ही तरह फ्लॉप हुईं इस साल की बिग बजट फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X