दुबई की लड़की संग डेटिंग पर सलमान खान
मुंबई। सलमान खान कैटरीना कैफ की बहन को लॉन्च करने जा रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उनके और कैटरीना के रिश्तें में फिर से प्यार भर जायेगा, जबकि सच तो यह है कि सलमान इन दिनों एक नई लड़की के साथ डेटिंग पर हैं। वो भी दुबई में।
यह खबर पक्की है कि सलमान इन दिनों दुबई में एक लॉन्चिंग के दौरान गये तो वहां एक लड़की से मुलाकात हुई, जिसके साथ उन्हें कई जगह देखा गया। लड़की का नाम ऑलिया है, जो दुबई में रहती है। उसकी सलमान के साथ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के साथ भी करीबियां बढ़ रही हैं।
होटल ताज में भी दोनों को साथ देखा गया। यह तो रही दो-तीन दिन पहले की बात, लेकिन खबर है कि ऑलिया इस समय मुंबई के ताज लैंड होटल में ठहरी हुई हैं। यहां भी उन्हें सलमान के साथ देखा गया।
वैसे बॉलीवुड के इस दबंग से जब-जब किसी लड़की की करीबियां बढ़ी हैं, घर वाले या सलमान चाहें न चाहें, मीडिया के माथे पर सलमान की शादी के लिये चिंता की लकीरें जरूर खिंच जाती हैं। इस बार भी यही हुआ। देखते ही देखते सोशल मीडिया में यह चर्चा फिर शुरू हो गई कि अब सलमान को शादी कर ही लेनी चाहिये।
खैर शादी कब करेंगे यह तो वही जानें, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि यह ऑलिया नाम की चीज़ पर्दे से बाहर कब आती है। वैसे ऑलिया के नाम से कई लोग कंफ्यूज भी हो जायेंगे, क्योंकि यूएई में दुबई से करीब 10,700 किलोमीटर की दूरी पर एक स्थान है, उसका नाम भी ऑलिया ही है।


Click it and Unblock the Notifications
