सलमान खान की बत्ती जल नहीं पा रही है....ईद 2019 भी कर डाली है FUSE!
थोड़े ही दिन पहले सलमान खान की बत्ती जली थी कि उन्हें किस तरह के रोल करने चाहिए लेकिन उनकी बत्ती एक बार फिर बुझ गई है। अब ईद 2019 पर सलमान खान अली अब्बास ज़फर के साथ भारत लेकर आ रहे हैं ये तो सबको पता है।
लेकिन खबर है कि इस रोल के लिए सलमान खान 10 साल छोटा बन जाएंगे। अब जब सलमान पिछले साल ट्यूबलाइट में बच्चे बने थे तो उनका क्या हाल हुआ था ये तो सबको याद है।

और अब अगले साल उन्होंने ईद पर जवान बनने की ठान ली है। दूसरी दिक्कत ये है कि भारत एक इमोशनल फिल्म है। ट्यूबलाइट भी एक इमोशनल फिल्म थी और दर्शकों ने नकार दी।
ऐसे में सलमान वापस वही गलती क्यों दोहराना चाहते हैं भगवान जाने। वहीं ट्यूबलाइट एक अंग्रेज़ी फिल्म की रीमेक थी जो कि दर्शकों को पसंद नहीं आई। भारत भी एक कोरियन फिल्म की रीमेक है।
तो कुल मिलाकर सलमान ने एक बार फिर अपनी बत्ती बुझा ली। भगवान करे वो जो करें सही करें वरना ईद पर मूड खराब करना किसे पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications