'गोलमाल' और 'सिंघम' सीरिज के बाद- रोहित शेट्टी का अगला धमाका तैयार!
गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी के बाद अब रोहित शेट्टी एक और फ्रैंचाइजी की शुरूआत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा एक फ्रैंचाइजी होगी। जिसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने सिंबा 2, सिंबा 3, सिंबा 4, सिंबा 4, सिंबा अगेन, सिंबा कंटिन्यू टू रोर, सिंबा फिर से, सिंबा रिटर्न्स, सिंबा रोर अगेन जैसे टाइटल भी रजिस्टर करा लिये हैं।
जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस'- अक्षय कुमार के बाद रणबीर कपूर से क्लैश
गोलमाल सीरिज में 4 फिल्में और सिंघम की 2 फिल्मों के बाद यदि रोहित शेट्टी सिंबा को भी बतौर फ्रैंचाइजी लाते हैं तो हमें हैरानी नहीं होगी। जाहिर है फैंस के सामने कुछ धमाकेदार ही आने वाला है। करण जौहर के बैनर तले इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है।

खास बात है कि इस फिल्म के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने वाली हैं। लिहाजा, फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं, रोहित शेट्टी ने भी सिंबा पर बात करते हुए कहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है। यानि कि 2018 में क्रिसमस धमाका फाइनल है।


Click it and Unblock the Notifications