..................... दोस्तों को फोन कर गाने सुनाने लगती हैं सुपरस्टार रेखा | Is Rekha calling her industry friends and singing for them on phone? - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार रेखा के बारे में उड़ रही है ये अफवाह - लोगों को करती हैं फोन और फिर कुछ अजीब सा शौक

काफी समय से बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा, सुर्खियों से दूर हैं। लेकिन अब उनके बारे में एक खबर है जो हर जगह सुर्खियां बन रही है। दरअसल, आजकल, रेखा जी अपने गाने के शौक को बहुत मन से निभा रही हैं। इतना ज़्यादा कि वो इंडस्ट्री के लोगों को कॉल कर उन्हें गाना सुनाने लगती हैं।

बॉलीवुड हंगामा को एक युवा अभिनेत्री ने कंफर्म करते हुए बताया कि रेखा जी ने उन्हें अचानक कॉल किया और फिर पूरा गाना सुनाया। और वो शानदार गाती हैं। ये अभिनेत्री, रेखा जी से ऐसा तोहफा पाकर फूली नहीं समाई।

is-rekha-calling-her-industry-friends-and-singing-for-them-on-phone

गौरतलब है कि रेखा जी को गाने का बहुत शौक है और ये शौक अकसर ही लोगों ने म्यूज़िक रियलिटी शो में देखा है। वहीं, रेखा खुद अपनी फिल्म खूबसूरत और एक नया रिश्ता के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी हैं। रेखा को गाने का इतना शौक है कि वो लता मंगेशकर को अपनी कोख से जन्म देना चाहती थीं।

एक इंटरव्यू में लता जी से अपनी मुलाकात का ज़िक्र करते हुए रेखा ने बताया था कि जब वो बचपन में अपनी मां के मुंह से लता जी का गाना आजा रे परदेसी सुनती थीं। परदेसी तो आया नहीं लेकिन रेखा को उनकी लता दीदी मिल गई। रेखा ने लता जी को यहां तक कहा कि आप इतनी प्यारी हैं, काश आप मेरी बेटी होतीं।

गौरतलब है कि रेखा का निजी जीवन एक बंद किताब रहा है जिसके पन्ने उलटने को हर कोई उत्सुक रहता है। यही कारण है कि उनके बारे में कुछ सवाल हैं जो फैन्स अकसर सर्च करते हैं। आप भी पढ़िए उनकी ज़िंदगी के ये बिलकुल सीक्रेट पहलू

रेखा क्यों लगाती हैं सिंदूर?

रेखा क्यों लगाती हैं सिंदूर?

रेखा के बारे में सबसे ज़्यादा खोज किया जाने वाला प्रश्न है उनका सिंदूर। दरअसल, सबको पता है कि रेखा के पति अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में जब भी रेखा किसी भी इवेंट में सिंदूर लगाए दिख जाती हैं तो सबको मन में ये सवाल ज़रूर उठता है कि आखिर रेखा सिंदूर किसके नाम का लगाती हैं। या फिर ये सिर्फ उनके लिए फैशन है।

रेखा ने किससे की शादी?

रेखा ने किससे की शादी?

रेखा की शादी को लेकर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने किससे शादी की और कब की ये काफी समय तक एक राज़ था। लेकिन फिर इस राज़ पर से परदा उठा था कि वो उन्होंने एक बिज़नेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी।

रेखा का असली नाम क्या है?

रेखा का असली नाम क्या है?

रेखा का असली नाम रेखा नहीं बल्कि भानुरेखा गणेसन है। वो साउथ के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेसन के पहले रिश्ते से जन्मी हुई बेटी थीं जिन्हें कभी उनके पिता ने नहीं अपनाया। हालांकि जेमिनी गणेसन की पत्नी सावित्री ने सौतेली मां होने के बावजूद रेखा को अपनाया था।

रेखा के पति ने आत्महत्या क्यों की?

रेखा के पति ने आत्महत्या क्यों की?

रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने 1990 में रेखा से शादी की थी और शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। माना जाता था कि मुकेश बहुत डिप्रेशन में रहते थे और यही डिप्रेशन उनकी जान ले गया।

क्या रेखा के बच्चे हैं?

क्या रेखा के बच्चे हैं?

रेखा के कोई बच्चे नहीं हैं। बल्कि उनके परिवार के बारे में भी ज़्यादातर किसी को कोई भी खबर नहीं है। वो अपनी निजी ज़िंदगी को अपनी प्रोफेशनल ज़िंदगी से बिल्कुल अलग रखती हैं।

रेखा की संपत्ति कितनी है?

रेखा की संपत्ति कितनी है?

माना जाता है कि रेखा कि कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर है। यानि कि करीब 25 अरब रूपये। अगर मोटा मोटा माना जाए तो 2500 करोड़ रूपये। सूत्रों की मानें तो सन् 1980 - 81 में रेखा ने लगभग 5 लाख रूपये इनकम टैक्स की भरपाई की थी। वहीं जब वो राज्य सभा सांसद थीं तो उन्हें सालाना 65 लाख रूपये का भत्ता मिलता है।

क्या रेखा और अमिताभ बच्चन का संबंध था?

क्या रेखा और अमिताभ बच्चन का संबंध था?

रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता और उनका अफेयर बॉलीवुड के सबसे गहरे राज़ में से एक है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने कभी रेखा के लिए कोई बात नहीं की। हालांकि रेखा ने कई इंटरव्यू में अपने और अमिताभ बच्चन के रिश्ते और प्यार के बारे में बात की।

 रेखा और फरज़ाना का रिश्ता क्या है?

रेखा और फरज़ाना का रिश्ता क्या है?

रेखा को कई बार होमोसेक्शुअल भी कहा गया और माना गया कि उनकी सेक्रेटरी फरज़ाना के साथ रेखा के संबंध हैं। हालांकि इन बातों को केवल विवाद और अफवाहों तक ही सीमित रखा गया। हालांकि फरज़ाना पिछले 35 सालों से रेखा के साथ ही रहती हैं और आज तक उनकी मैनेजर हैं।

क्या रेखा और विनोद मेहरा शादीशुदा थे?

क्या रेखा और विनोद मेहरा शादीशुदा थे?

रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर और शादी के किस्सों की भी चर्चा खूब हुई। माना जाता था कि रेखा ने एक्टर विनोद मेहरा से गुपचुप तरीके से शादी की थी। हालांकि रेखा ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि विनोद मेहरा केवल उनके शुभचिंतक थे। इससे ज़्यादा और कुछ भी नहीं।

क्या रेखा और अक्षय कुमार का अफेयर था?

क्या रेखा और अक्षय कुमार का अफेयर था?

90 के दशक में रेखा और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरों ने ज़ोर पकड़ा था। उस दौरान, रेखा ने अक्षय के साथ खिलाड़ियों का खिलाड़ी नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म में अक्षय और रेखा के सुपरहॉट सीन ने सबके होश उड़ा दिए थे और इसी के बाद उनके अफेयर की खबरों की चर्चा आग की तरह फैल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X