तगड़ा Rumor: सिंबा Vs सिंघम से नाखुश हैं रणवीर सिंह, सिंबा को खा जाएगा अजय देवगन का सिंघम
हाल ही में रणवीर सिंह की सिंबा का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और फैन्स ने इसे ब्लॉकबस्टर कहा। लेकिन हर जगह बात केवल एक ही इंसान की हुई - अजय देवगन। ट्रेलर में अजय देवगन का सिंघम कैमियो, रणवीर सिंह के किरदार संग्रामसिंह भालेराव पर भारी पड़ गया। फैन्स ने केवल अजय देवगन के सिंघम अवतार की ही बात की।
वहीं सिंबा का ट्रेलर शुरू भी अजय देवगन के साथ हुआ था और खत्म भी अज्य देवगन के साथ हुआ। और ये बात रणवीर सिंह को पसंद नहीं आई है। उन्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि सिंबा ट्रेलर की सारी लाइमलाइट अजय देवगन ले जाएंगे। इस बात से रणवीर नाराज़ भी हैं और परेशान भी।

परेशान इसलिए कि ऐसा ना हो कि फिल्म में अजय देवगन का छोटा सा कैमियो और बड़ा सा ज़िक्र, रणवीर के हाथ से सिंबा की सारी मेहनत ले जाए। कई बार ऐसा हुआ है जब किसी फिल्म का एक छोटा सा कैमियो पूरी फिल्म पर भारी पड़ गया है। वहीं सिंबा की कहानी भी सिंघम से शुरू होती है।
सिंबा की कहानी खत्म भी सिंघम पर ही होती है क्योंकि क्लाईमैक्स में ही अजय देवगन की एंट्री होती है। वहीं ट्रेलर के रिलीज़ होते ही फैन्स ने जहां अजय देवगन की जमकर तारीफ की है वहीं रणवीर का मज़ाक भी उड़ाया है। देखिए कुछ फैन्स के रिएक्शन -


Click it and Unblock the Notifications
