रानी मुखर्जी बनीं महिला एक्टिविस्ट!

अब उसकी वजह समझ आ रही है, रानी मुखर्जी पिछले एक-दो सालों से सशक्त महिला किरदारों वाली फिल्मों को अन्य फिल्मों से अधिक महत्व दे रही हैं। रानी कहती हैं कि वे उस फिल्म में काम करना पसंद करती हैं, जहां एक महिला को दमदार रूप में पेश किया जाता है।
रानी ने कहा "मैंने जितनी भी फिल्मों में काम किया उनमें अधिकतर महिला प्रधान फिल्में रहीं हैं। मैं ऐसी ही और फिल्मों में किरदार निभाना चाहती हूं क्योंकि महिलाएं सचमुच मजबूत होती हैं।" और उनकी आने वाली फिल्म भी महिला प्रधान है। रानी की आने वाली फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में उनका मजबूत विश्वास दिखने को मिलेगा जहां वह एक पत्रकार के रूप में नजर आएंगी।
कहीं ऐसा ना हो रानी कि आपकी इस जिद के चलते पुरुष प्रधान मुंबई फिल्म इंस्ट्री में आपका टिकना मुश्किल हो जाए। वैसे बॉलीवुड के पास ऐसे उदाहरणों की कमी नहीं है जिन्होने जब अपनी पसंद के मुताबिक काम किया तो दर्शकों ने उन्हे नकार दिया। जाने-माने संगीत निर्देशक से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया इस जिद का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं जिनकी सारी फिल्में सुपर-डुपर फ्लॉप हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications