PictureShuru: मिलिए मुन्नाभाई 3 के एकदम नए सर्किट से, होश ही उड़ जाएंगे
Recommended Video

संजू की धमाकेदार सफलता के बाद अब राजकुमार हिरानी, मुन्नाभाई 3 के काम पर लग गए हैं और यही कारण है कि फिल्म से जुड़ी रोज़ एक नई अफवाह सबके सामने होती है। पहली अफवाह तो ये है कि फिल्म में इस बार रणबीर कपूर और संजय दत्त एक साथ दिखाई देंगे। अब नई खबर की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर सर्किट का किरदार निभा रहे हैं।
वहीं एक दूसरी रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी अपनी मूल स्टारकास्ट में कोई बदलाव नहीं लाने वाले हैं। सर्किट तो अरशद वारसी ही रहेंगे बल्कि इस बार दो दो मुन्ना ज़रूर दिखाई दे सकते है। और इस अफवाह में हमें भी दम नज़र आ रहा है। वैसे भी संजू करने के बाद, हमें नहीं लगता कि रणबीर कपूर संजय दत्त के सर्किट बनने में दिलचस्पी रखेंगे।

वैसे रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी ने साबित कर दिया है कि वो परदे पर जादूगरी का काम कर सकते हैं। माना जा रहा है कि संजू आराम से 350 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी। ऐसे में मुन्नाभाई तो दर्शकों की फेवरिट सीरीज़ में से एक है।
[25 साल बाद धमाकेदार सीक्वल लेकिन सलमान खान हो गए रिप्लेस!]
गौरतलब है कि लोगों का मानना है कि राजू हिरानी ने ये फिल्म केवल संजय दत्त की इमेज सुधारने के लिए बनाई है। राजकुमार हिरानी ने इस बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत करते हुए बताया कि मुझे संजय दत्त की छवि सुधारकर क्या मिलेगा? मैं क्यों उन पर फिल्म बनाउंगा।
मैंने केवल फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि ये एक शानदार कहानी थी। राजकुमार हिरानी ने साफ किया कि इस फिल्म को बनाने के पीछे उनका मकसद संजय दत्त को हीरो बनाना कतई नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












