तगड़ा Rumor: 120 करोड़ की धमाकेदार बायोपिक में सलमान OUT और रणबीर IN

हाल ही में सबकी नज़रें टिक गईं गुलशन कुमार बायोपिक - मुगल पर। फिल्म में पहले अक्षय कुमार काम कर रहे थे और फिर उन्होंने इससे विदा ले ली क्योंकि फिल्म की फीस और स्क्रिप्ट दोनों से उन्हें दिक्कत थी।

अक्षय कुमार और टीसीरीज़ के मालिक भूषण कुमार काफी समय से साथ काम कर रहे हैं। बेबी से लेकर एयरलिफ्ट तक। इसलिए अक्षय का फिल्म से बाहर जाना सबको झटका दे गया।

is-ranbir-kapoor-being-approached-for-gulshan-kumar-mogul-biopic

भूषण को भी झटका लगा और उन्होंने गुस्से में कह दिया कि मैं अपनी फिल्म के लिए अक्षय से बड़ा स्टार लेकर आऊंगा। इसका मतलब सबने एक ही समझा - सलमान खान। गपशप गली में अफवाह थी कि सलमान और भूषण प्रोजेक्ट डिसकस भी कर चुके हैं।

लेकिन अब है ताज़ा खबर। उसी गपशप गली की मानें तो फिल्म से सलमान खान की विदाई हो चुकी है और रणबीर कपूर की एंट्री हो चुकी है। रणबीर के दत्त टीज़र ने उनके लिए काफी चीज़ें ठीक कर दी हैं।
[Also Read: संजू में इसलिए आमिर खान ने रिजेक्ट किया रणबीर के पापा का रोल]

उनके पास फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन्स की तीन फिल्मों की सीरीज़ ब्रहास्त्र है और यशराज फिल्म्स की शमशेरा। वहीं रणबीर लव रंजन की रॉम कॉम कर रहे हैं जिसे टीसीरीज़ प्रोड्यूस कर रही हैं। और यहीं से भूषण कुमार और रणबीर की दोस्ती के चर्चे शुरू हो गए है।

खबरें उड़ी हैं कि 120 करोड़ की इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर ने 55 करोड़ की फीस भी मांगी है। वैसे भी दत्त बायोपिक से उनका करियर वापस पटरी पर आने वाला है।

ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा पलट कर उन्हें बॉक्स ऑफिस स्टार बना सकती है। जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X