..................... Is Rakesh Roshan miffed with Hrithik Roshan for separating with Sussanne Khan? - Hindi Filmibeat

सुजैन की वजह से राकेश रोशन ने रितिक को घर से निकाला?

रितिक रोशन की निजी जिंदगी में पिछले दिनों काफी कुछ घट गया। पहले फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक का घायल होना, फिर रितिक की ब्रेन सर्जरी उसके बाद रितिक का तलाक..जिसकी वजह से निजी जिंदगी में रितिक काफी बिखर से गये हैं।

इस मुश्किल वक्त में रितिक को सबसे ज्यादा जरूरत अपने मां-बाप की है। इससे पहले कि रितिक संभल पाते एक और चौंकाने वाली खबर आ रही हैं उनसे संबंधित और वह यह है कि रितिक रोशन को उनके पापा राकेश रोशन ने घर से अलग कर दिया है।

सुनने में आया है कि रितिक के लविंग पापा राकेश रोशन, अपनी बहू सुजैन रोशन के घर से चले जाने और रितिक से हुए तलाक की वजह से काफी नाराज है, वह इन सारी बातों के लिए रितिक को दोषी मानते हैं इसलिए उन्होंने रितिक को घर से अलग करने का फैसला ले लिया है।

कहा जा रहा है कि रितिक ने बिना बहस किये राकेश रोशन की इस बात को मान लिया है और वह बहुत जल्द दूसरे किसी अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं।

मालूम हो राकेश रोशन के इकलौते लड़के रितिक रोशन को रीयल लाइफ में भी सुपर हीरो मानने वाले राकेश रोशन अपनी बेटी जैसी बहू सुजैन को भी बहुत प्यार करते थे लेकिन सुजैन के चले जाने से उनको दोनों पोतों ने भी घर को बॉय-बॉय कर दिया है जिसकी वजह से राकेश रोशन काफी टूट गये हैं और इसी कारण उन्होंने अपना सारा गुस्सा रितिक पर निकाल दिया है और उसे घर से जाने को कह दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X