तगड़ा Rumor: प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुईं वायरल, जल्दी पिता बनेंगे निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा प्रेगनेंट हैं। ऐसा हम तो नहीं कह रहे हैं लेकिन बाकी सब कह रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक फैशन शो में प्रियंका चोपड़ा काफी अलग नज़र आईं। उनका वज़न थोड़ा बढ़ा हुआ था और गपशप गली में ये अफवाह उड़ी की इस बढ़े वज़न का कारण है उनकी प्रेगनेंसी की पहली तिमाही। इसके बाद से इस फैशन शो से प्रियंका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि जैसे 2018 में प्रियंका अपनी शादी को लेकर काफी एक्साईटेड थीं वैसे ही 2019 में अपने बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की टीम ने इस खबर को बकवास बताया है लेकिन बाकी खबरें इसी तरफ इशारा कर रही हैं कि निक और प्रियंका माता पिता बनने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, मार्च में प्रियंका चोपड़ा को शोनाली बोल की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग करने लौटना है लेकिन इसके बाद प्रियंका के पास फिलहाल कोई काम नहीं है। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा वैसे भी शादी के बाद से अपने परिवार और पति पर पूरा ध्यान दे रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि फैमिली प्लानिंग ही अगला कदम हो।
ये तो रही अभी की बात। लेकिन निक के आने से पहले प्रियंका की ज़िंदगी और उनके विचार काफी अलग थे। खासतौर से शादी, बच्चों और लड़कों को लेकर। पढ़िए प्रियंका के कुछ बेबाक बयान -


Click it and Unblock the Notifications