इंटरनेट पर सबका एक ही सवाल..क्या मम्मी बनने वाली हैं प्रीति जिंटा!
Recommended Video

प्रीति जिंटा कुछ दिनों पहले ही लॉस एंजेल्स से वापस आई हैं। प्रीति जिंटा के भारत लौटते हीं लगातार वो सुर्खियों में हैं लेकिन कल रात अचानक प्रीति जिंटा अचानक कैमरे के सामने आईं और उन्हें देखकर इंटरनेट पर एक ही सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या प्रीति जिंटा प्रेग्नेंट हैं।
दरअसल उनकी तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं। इन तस्वीरों में प्रीति जिंटा ड्रेस के साथ स्टोल ली हुई हैं और हमेशा की तरह बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं।

हालांकि प्रीति जिंटा ने इसके बारे अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने जेने गुडइनफ से जनवरी, 2016 में शादी रचाई थी। इसके बाद से प्रीति जिंटा ज्यादातक लॉस एंजेल्स में ही रहती हैं। वो भारत भी आते रहती हैं और इन दिनों वो भारत आई हुई हैं।
प्रीति जिंटा के फैन्स हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं लेकिन देखना ये होगा कि प्रीति जिंटा इस खबर पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
