राजामौली-प्रभास-करण जौहर..तीन की तिकड़ी एक बार फिर..धमाका!

क्या प्रभास राजामौली और करण जौहर की अगली बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा हैं पढ़िए पूरी खबर..

By Shweta

प्रभास का स्टारडम वैसे तो बाहुबली के बाद ही बढ़ गया था लेकिन बाहुबली 2 के बाद भारत के सबसे बड़े स्टार के रूप में उभरे हैं। हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। फिलहाल प्रभास अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं लेकिन जल्द ही वो भारत लौटने वाेले हैं । अमेरिका में छुट्टियां बिताने के साथ साथ वो कई स्क्रिप्ट भी पढ़ रहे हैं।

[ CONFIRM: टल गया साल का सबसे धमाकेदार क्लैश.. सलमान बनेंगे सोलो KING ]

जी हां लेकिन खबरें ऐसी आ रही हैं कि राजमौली और करण जौहर मिलकर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं जिसमें प्रभास लीड रोल में होंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर वाकई ऐसा होता है तो फैन्स के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

is-prabhas-a-part-of-rajamouli-karan-johar-next-bollywood-project-read-details

जब पॉपुलर लीडिंग डेली डेक्कन क्रोनिकल ने जब प्रभास से जानने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि "फिलहाल तुरंत तो ऐसी कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो जाहिर है कि ये काफी मजेदार होगा। राजामौली के साथ काम करना घरेलू जैसा है।"

प्रभास जुलाई से शाहो की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। फिलहाल वो और भी प्रोजेक्ट पर देख रहे हैं लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं है।प्रभास लगातार 5 सालों तक सिर्फ बाहुबली में काम करने के बाद नई फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X